{"_id":"600dbb2d8ebc3e31d1012add","slug":"byke-rider-looted-shopkeeper-cash-and-phone-auraiya-news-knp607976374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाए रुपए और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाए रुपए और
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो युवक दुकानदार से टप्पेबाजी कर उसके रुपये व फोन लेकर भाग गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने फुटेज उपलब्ध कराके मामले की लिखित शिकायत दिबियापुर पुलिस से की है।
रेलवे स्टेशन फफूंद जाने वाले रास्ते पर सुभाष शुक्ला की रंगीला स्पोर्ट्स नाम से दुकान है। शनिवार शाम लगभग 6 बजे वह अकेले दुकान पर बैठे थे। इस बीच एक युवक आया और फुटबाल दिखाने को कहा।
युवक बातें कर ही रहा था, इसी बीच उसका साथी भी दुकान पर पहुंच गया। युवक के साथी ने फुटबाल के बजाय कैरम दिखाने को कहा। जब तक वह अंदर से कैरम निकालने गए, दोनों युवक गोलक में रखे पांच हजार रुपये व फोन उठाकर बाइक से भाग निकले। घटनाक्रम सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।