फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Businessman's condition deteriorated while having breakfast, he died

Auraiya News: नाश्ता करते समय व्यापारी की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Businessman's condition deteriorated while having breakfast, he died
अटसू। कस्बा अटसू में एक कचौड़ी की दुकान पर नाश्ता करते समय एक व्यापारी की हालत अचानक से बिगड़ गई। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी और व्यापारी को सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा बाबरपुर निवासी व्यापारी मोहनलाल (55) पुत्र स्व.रामपाल कांच के सामान का कारोबार करते हैं। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे वह कस्बा अटसू स्थित एक कचौड़ी की दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे थे। जहां वह नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक वह सीट से नीचे गिरने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह जमीन पर गिर चुके थे। उन्हें बेहोश होता देख मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी व्यापारी के परिजनों को दी।
विज्ञापन

साथ ही व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टर ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के परिजनों ने हार्टअटैक की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव घर ले गए। बता दें कि व्यापारी के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed