फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   business

उद्यमियों को बेवजह परेशान न करें शाखा प्रबंधक: डीएम

Fri, 28 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
business
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से एमएसएमई दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को बिना वजह परेशान न करें।
विज्ञापन

गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग केंद्र संध्या यादव ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास एवं प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत उद्यमियों, हस्त शिल्पियों को दिए जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं की छूट और वित्तीय सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने उद्यमियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं में उद्यमियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उद्यमी की ऋण संबंधी पत्रावली स्वीकृत होने के बाद तत्काल ऋण उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा संबंधित शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर फफूंद के उद्यमियों ने डीएम को हस्त निर्मित कालीन एवं मूंगों से बने लेडीज पर्सों का प्रदर्शन किया। डीएम ने उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की तथा शासन की चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने की बात भी कही। इस मौके पर सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शासन की मंशा है कि ऐसा हुनरमंद लोग अपनी प्रतिभा का व्यवसायिक लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed