{"_id":"5f04c5908ebc3eb3d477bef1","slug":"bus-auraiya-news-knp569911949","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के शीशे और वायपर हो रहे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के शीशे और वायपर हो रहे दुरुस्त
विज्ञापन
औरैया। बरसात के मौसम में यात्रियों को सफर के दौरान दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज ने बसों को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। इसके चलते रोडवेज वर्कशाप में बसों के टूटे शीशों के साथ-साथ वायपर व लाइटों की मरम्मत की जा रही है। मंगलवार को तीन बसों के वायपर बदले गए।
रोडवेज डिपो से 50 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। इनमें कई बसों में शीशे, वायपर व हेडलाइट आदि की समस्या सामने आई हैं। इसको लेकर सप्ताह भर से इन्हें दुरुस्त करने का काम हो रहा है। रोडवेज के एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि डिपो की 50 बसों में शीशे, लाइट और वायपर को दुरुस्त के निर्देश जारी किए गए हैं।
मंगलवार को वर्कशाप में तीन बसों के वायपर सही किए गए। उन्होंने बताया कि वायपर सभी बसों में लगे हैं। प्रयोग में न आने के चलते कुछ की मशीनें खराब थी, तो कुछ में ब्लेड खराब थे, जिन्हें दुरुस्त करा दिया गया है। तीन गाड़ियों में टूटे शीशों की मरम्मत कराई गई है। अन्य बसों की भी खामियों को दूर करने की दिशा में काम हो रहा है।