फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burning skin due to strong sunlight, increased irritability due to heat

तेज धूप से जलती त्वचा, गर्मी से बढ़ रहा चिड़चिड़ापन

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Burning skin due to strong sunlight, increased irritability due to heat
50 शैया अस्पताल के कंट्रोल रूम में मरीज देखते डॉ. विशाल अग्निहोत्री। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। गर्मी का मौसम आते ही संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में बुखार, उल्टी-दस्त, डायरिया, पीलिया व त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा लोगों में गर्मी की वजह से नींद न पूरी होने पर चिड़चिड़ापन की समस्या आ रही है। डॉक्टर सभी को चिकित्सकीय परामर्श लेने के साथ धूप व गर्मी से बचने और भरपूर नींद लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए आए। इनमें उल्टी-दस्त, डायरिया, लू, त्वचा रोग, दाद, खाज, खुजली, बाल झड़ने, शरीर के संवेदनशील अंगों में संक्रमण जैसी कई दिक्कतों के मरीज शामिल रहे। डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि बदलता मौसम त्वचा के लिए नुकसानदायक है। त्वचा रोग के संबंधित प्रतिदिन 30 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इस मौसम में जितना हो सके धूप से बचें। इस मौसम में त्वचा में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

वहीं, पसीने से भी संक्रमण बढ़ता है। गर्मी में त्वचा की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। बिना चिकित्सक की सलाह लिए त्वचा रोग संबंधी कोई दवा न लें। नारियल तेल का इस्तेमाल करें। बच्चों के शरीर पर कोई दाग, लाल दाने होने पर किसी भी तरह की क्रीम का प्रयोग न करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि इन दिनों 40 से 50 मरीज उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डायरिया की चपेट में आकर इलाज कराने के लिए आ रहे है। इनमें बच्चे व बड़े सभी शामिल है। धूप से बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती व गर्मी से बढ़ा चिड़चिड़ापन
जिले में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। रात में कई घंटे के लिए बिजली गुल होने पर इनवर्टर ठप हो रहे हैं। घरों में कूलर, पंखे न चलने व गर्मी होने के कारण नींद पूरी न होने से बच्चों व बुजुर्गों में चिड़चिड़ापन आ रहा है। कई लोग बच्चों के चिड़चिड़ाने पर उन्हें अस्पताल दिखाने पहुंचे तो डाक्टरों ने दवा देने के बाद सलाह दी कि धूप में न जाने दें और ऐसा प्रयास करें कि वह भरपूर नींद लें। डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि इन दिनों गर्मी की वजह से नींद नहीं पूरी हो रही है, इसलिए लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। ऐसे में धूप से बचें और भरपूर नींद लें।
ऐसे करें बचाव
1- प्रतिदिन ताजे और ठंडे पानी से नहाएं।
2- नहाते वक्त पानी में एंटीसेप्टिक की बूंदें डालें।
3- त्वचा के लिए एंटी बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें।
4- गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
5- मीठा, लाल मिर्च और तेज मसालेदार खाने से बचें।
6- पानी का सेवन अधिक से अधिक करें।
7- छाछ, नींबू पानी, गन्ने का जूस, शिकंजी व नारियल पानी पीएं, कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें।
8- संतरा, खरबूज, ककड़ी, खीरा, तरबूज का सेवन करें।

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज। संवाद

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed