फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bundelkhand Expressway,hangaama,news,auraiya

मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण, किया हंगामा

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Expressway,hangaama,news,auraiya
अयाना। अंडरपास और सर्विस रोड की मांग कर रहे अस्ता और नौरी के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार की सुबह एक बार फिर भड़क गया। मांगे पूरी होने से नाराज ग्रामीण निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठ गए और हंगामा किया। ग्रामीण मांग पूरी न होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक्सप्रेस वे का 50 किलोमीटर हिस्सा आता है। इसमें कई जगह निर्माण के दौरान अंडर पास व सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। उधर, मिहौली से यमुना नदी तक सर्विस रोड और अस्ता से नौरी राजपुर गांव के संपर्क के लिए अंडरपास बनाए जाने की मांग ग्रामीण करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिए। मांग पूरी न होती देख गुरुवार को नौरी, अस्ता और आसपास गांव के दो सैकड़ा से अधिक महिलाएं और पुरुष नौरी गांव के सामने निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे और एक्सप्रेस-वे का काम बंद कराते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एक्सप्रेस-वे पर जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन भी उनकी मदद नहीं करना चाहता है। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त करेंगे।
एसडीएम और तहसीलदार से नहीं बनी बात
तमाम महिलाओं और पुरुषों के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही निर्माण संस्था के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। अफसरों व ठेकेदारों ने प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम औरैया मनोज सिंह व तहसीलदार ने लोगों को समझाया। बीच सड़क पर बैठे ग्रामीण सड़क से हटककर किनारे धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने 27 के बाद आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।

पुलिस फोर्स रहा तैनात
ग्रामीणों के हंगामे और विरोध को देखते हुए अयाना थाने की पुलिस देर शाम तक धरनास्थल पर तैनात रही। पुलिस के अधिकारी भी ग्रामीणों को समझाते नजर आए, लेकिन ग्रामीण अंडर पास और सर्विस रोड बनवाए जाने की मांग पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed