फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bulls fighting on the road entered a shop, causing a stampede

Auraiya News: सड़क पर लड़ रहे सांड़ दुकान में घुसे, मची भगदड़

Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bulls fighting on the road entered a shop, causing a stampede
कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी। - फोटो : कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी।
एरवाकटरा। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की समस्या गंभीर बन गई है। यह मवेशी सड़कों और गलियों में झुंड में घूम रहे हैं। रविवार शाम को कटरा चौराहे पर दो सांड़ आपस में भिड़ते हुए एक दुकान में घुस गए।
विज्ञापन

इससे वहां बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही थाने के सामने चौराहे पर अन्ना मवेशियों का झुंड जमा हो जाता है। इससे हादसे होते हैं, इसमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कन्नौज का एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार दोपहर देईपुर गांव का बाइक सवार विपिन कुमार गुप्ता भी मवेशी की चपेट में आकर घायल हो गया था। रविवार को भी सांड़ लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए। काफी देर बाद सांड़ बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के दुकानदार सुनील कुमार, पवन कुमार, राजेश आर्य, पंकज शर्मा व राजीव गुप्ता ने प्रशासन से अन्ना मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed