फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullion traders would stop to support market

सराफा व्यापारियों के समर्थन में बंद होगा बाजार

Thu, 31 Mar 2016 12:49 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 31 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders would stop to support market
बैठक के बाद वार्ता करते समस्त व्यापारी संगठन व सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारीगण - फोटो : amar ujala beuro
केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी खत्म न किए जाने से सराफा कारोबारियों का गुस्सा भड़कने लगा है।  करीब एक माह से जारी सराफा कारोबारियों का विरोध प्रदर्शन दो अप्रैल को विस्तार लेगा। बुधवार को सराफा कारोबारियों के समर्थन में सभी व्यापारी संगठनों ने बैठक कर आंदोलन को धार देने के लिए रणनीति तैयार की। इसके तहत सभी व्यापारी संगठन दो अप्रैल को जिले के सभी बाजार बंद कराएंगे।
विज्ञापन


शहर के सदर बाजार में बुधवार को श्याम बिहारी मिश्रा गुट, आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (सुरेंद्र मोहन अग्रवाल गुट), ट्रेडर्स एंड इंड्रस्ट्रीज वेलफेयर (टीवा) गुट, उद्योग व्यापार संगठन (संदीप बंसल गुट) के पदाधिकारियों ने सराफा कारोबारियों के साथ हो रहे अत्याचार का पुरजोर विरोध किया। सभी गुटों के पदाधिकारियों ने सराफा कारोबारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए बुलंद रूख अख्तियार करने के लिए कमर कसी। मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष बब्लू बाजपेई ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आज समस्त व्यापारी संगठनों ने बैठक कर वित्त मंत्री को व्यापारियों की ताकत दिखाने की ठानी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वर्णकारों के प्रति जो रूख अपना रखा है वह माफी के काबिल नहीं है।
विज्ञापन


सुरेंद्र मोहन अग्रवाल गुट के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगामी दो अप्रैल को होने वाली बंदी में शहर की सभी दुकाने बंद कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडी समिति को भी सराफा व्यापारियों के समर्थन में लाया जाएगा। उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी सुधीर पुरवार ने बताया कि बंदी से पूर्व शुक्रवार को पुरानी तहसील चौराहे पर वित्त मंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध व्यक्त किया जाएगा। टीवा गुट के नगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनपद के समस्त व्यापारियों से एकजुटता से साथ देने की अपील भी की। इस दौरान सराफा एसोसिएशन के सरंक्षक विपिन मित्तल, अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, महामंत्री कांत कुमार शुक्ला, रामअवतार वर्मा, संजीव गुप्ता, संजीव वर्मा, सुधीर सिंह कुशवाह, निखिल अग्रवाल, उमेश वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed