Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullion at its peak... the market will ring with activity

Auraiya News: शिखर पर सराफा...खनकेगा बाजार

Fri, 06 Nov 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bullion at its peak... the market will ring with activity
फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद
औरैया। दिवाली पर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से हो जाएगी। पर्व के लिए अलग-अलग बाजारों के शोरूमों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेवा, फर्नीचर, कपड़ा के अलावा झालरों के बाजारों में जमकर कारोबार का अनुमान है। सोने-चांदी के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर होने के बाद भी सराफा में जिले भर में तीन करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। ठोस सोना-चांदी के अलावा सिक्कों की बहुत अच्छी मांग है। 500 किलो चांदी और 10 किलो सोना बिकने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार इस बार ठोस सोना-चांदी और सिक्कों के अलावा चांदी के जेवरात की भी भारी मांग है। बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव 1,97,500 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सराफा बाजार में एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्कों के अलावा गणेश-लक्ष्मी, गजराज, लड्डूगोपाल, दीपक, स्वास्तिक, कलश, फैंसी पायल, सिंहासन, ज्वैलरी बॉक्स, अखंड ज्योति और ड्राई फ्रूट बाउंड की भी मांग है।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भी उत्साह
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में धनतेरस के मौके पर एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है। ईवी, बाइक, बुलेट सहित अन्य बाइकों 200 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 43 इंच वाले टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन बाजार का हाल
बर्तनों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किए जाने से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। हालांकि स्टील की कीमत 400 रुपये प्रति किलो और एल्युमीनियम की कीमत 450 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने से कुछ मायूसी भी है। इसके बाद भी कारोबारी बेहतर व्यापार होने की आस लगाए हैं।
इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद
इस बार जनपद में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में व्यापार अच्छा चल रहा है। इस बार जनपद से करीब पांच से सात करोड़ के व्यापार का अनुमान है। - राजेश बाजपेई, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
चांदी के सिक्के व गणेश-लक्ष्मी की मांग
चांदी का कारोबार अच्छा चल रहा है। सोने में महंगाई की मार के कारण मांग कम है। इस बार लोग चांदी के सिक्के के अलावा गणेश-लक्ष्मी की मांग कर रहे हैं। कारोबार अच्छा चलने की उम्मीद है। - अमित सिंह, सराफा व्यापारी
स्टील के बर्तनों की होगी बिक्री
इस बार स्टील के बर्तनों की अधिक बिक्री की उम्मीद है। एल्युमीनियम के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण स्टील की मांग बढ़ी है। पीतल के भाव अधिक होने के कारण अब लोग सिर्फ शादी में उसकी मांग करते हैं। - प्रमोद अग्रवाल, बर्तन व्यापारी


धनतेरस को लेकर काफी बुकिंग
धनतेरस को लेकर काफी बुकिंग हो गई हैं। शहर में कई शोरूम हैं उनमें भी बुकिंग हो रही है। इसके अलावा इस बार धनतेरस पर्व पर बाजार गुलजार रहेगा और करीब 100 से अधिक बाइकों की बिक्री की उम्मीद है। - रविकांत बाजपेई, ईवी बाइक विक्रेता

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

फोटो-14- सराफा की दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed