फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullet rider killed in car collision, daughter and niece injured

कार की टक्कर से बुलेट सवार पिता की मौत, बेटी व भतीजी घायल

Sun, 30 Oct 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bullet rider killed in car collision, daughter and niece injured
दिबियापुर (औरैया)। बेटी का जन्मदिन मनाने अहमदाबाद से गांव आए बुलेट सवार की कार की टक्कर से मौत हो गई। बुलेट पर सवार मृतक की बेटी व भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों लोग ककोर स्थित स्कूल से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर देहात, मंगलपुर के सिकहिला गांव निवासी राजीव कुमार (44) अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। भाई राजेश ने बताया कि राजीव की बेटी अमी का रविवार को जन्मदिन था। इसलिए वह अहमदाबाद से शनिवार को घर आए थे।
विज्ञापन

रविवार को वह बेटी अमी और भतीजी अवनी को लेकर जन्मदिन की पार्टी मनाने ककोर स्थित एक स्कूल गए थे। यहां से दोपहर में लौटते समय ककोर-मंगलपुर बंबा मार्ग पर बुलेट में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। वही, गंभीर रूप से घायल अमी और अवनी को कानपुर रेफर किया। हादसे की वजह से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
थाना प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि राजेश की तहरीर के लिए आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार चालक की तलाश की जा रही है। कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed