फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSA upset over the distribution of bad sweaters to children

नौनिहालों को गुणवत्ता विहीन स्वेटर वितरण पर बीएसए खफा

Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
BSA upset over the distribution of bad sweaters to children
औरैया। परिषदीय विद्यालय में बच्चों को खराब स्वेटर बांटे जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तिायर किया है। बीएसए ने वितरण करने वाली फर्म के संचालक को नोटिस देने के साथ ही स्वेटरों को फौरन बदलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में स्वेटर आपूर्ति करने के लिए 18 से ज्यादा फर्मों ने आवेदन किया था। ई टेंडर के जरिए एक महीने पहले कानपुर की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी को स्वेटर वितरण का ठेका मिला था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस फार्म को प्रदेश के कई जिलों में स्वेटरों की आपूर्ति का काम मिला है। सर्दी की शुरूआत होने के साथ ही सभी जिलों में स्वेटरों की आपूर्ति करने का दबाव फर्म पर बढ़ गया। इसके चलते ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में फर्म खराब स्वेटरों की आपूर्ति की है। यह स्वेटर मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। फर्म ने औरैया जिले के 1516 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगभग एक लाख 10 हजार छात्र-छात्राओं को स्वेटर आपूर्ति करने का ठेका लिया है। इसमें अभी तक करीब लगभग 85 हजार स्वेटरों की आपूर्ति भी की जा चुकी है। ब्लाक भाग्यनगर, औरैया व अछल्दा आदि के परिषदीय विद्यालयों में स्वेटरों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि स्वेटरों की गुणवत्ता ठीक न होने की जानकारी उन्हें मिली है। फर्म के संचालक को नोटिस दिया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि जिन विद्यालयों में खराब स्वेटरों की आपूर्ति की गई है। वहां स्वेटर बदलने की हिदायत दी गई है। इस काम में शिथिलता बरतने पर फर्म संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed