फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers gheraoed PWD officials who were trying to shrug off responsibility by citing the Mandi Parishad.

Auraiya News: मंडी परिषद का बता पल्ला झाड़ रहे पीडब्ल्यूडी अफसरों का ग्रामीणों ने किया घेराव

Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers gheraoed PWD officials who were trying to shrug off responsibility by citing the Mandi Parishad.
फोटो -20- अधिकारियों से जानकारी करते ग्रामीण। स्रोत:ग्रामीण
कंचौसी। ढिकियापुर-घासा का पुरवा मार्ग पिछले 22 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। इसके निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग और राज्य मंडी परिषद के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग इसे मंडी परिषद की सड़क बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और ठेकेदार के दावों ने अधिकारियों की दलीलों की हवा निकाल दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड औरैया के एई नेकराम और अवर अभियंता अंकित शुक्ला गांव पहुंचे। उनके साथ राज्य मंडी परिषद कानपुर कार्यालय के अवर अभियंता राहुल सिंह भी थे।
विज्ञापन

मंडी परिषद के इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि सड़क के किनारे खड़ी ईंट की एजिंग पीडब्ल्यूडी निर्माण शैली की पहचान है। मंडी परिषद अपने कार्यों में पट्ट ईंट का प्रयोग करती है। इसलिए यह सड़क पीडब्ल्यूडी की ही है। सीएम पोर्टल पर शिकायतकर्ता बलराम सिंह और पूर्व प्रधान सुरेश यादव समेत ग्रामीण पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ग्रामीणों ने वर्ष 2003-04 में इसी मार्ग की मरम्मत कराने वाले ठेकेदार सर्वेश भदौरिया से अधिकारियों की बातचीत कराई। ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के उस समय के जेई और संबंधित कार्यालय का पूरा पता दिया। उन्होंने सड़क पीडब्ल्यूडी की होने के ठोस सबूत पेश किए। इससे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी घिरते नजर आए।

-----
किसान नेता गिरीश सिकरवार ने इस मामले में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड जल्द सड़क निर्माण का ठोस भरोसा नहीं देता। तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिले के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed