फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BS6 buses returned from election duty, passengers on Delhi route will get relief

Auraiya News: चुनाव ड्यूटी से लौटी बीएस 6 बसें, दिल्ली रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 15 May 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
BS6 buses returned from election duty, passengers on Delhi route will get relief
औरैया रोडवेज डिपो में 70 बसें 18 रूटों पर संचालित हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसों का चुनाव ड्यूटी में जाना लगातार बना हुआ है। दिल्ली रूट पर बीएस-6 बसों से ही परिवहन हो पाता है। दिल्ली में बीएस-4 बसों की आवाजाही पर रोक है। ऐसे में पिछले दिनों गईं चार बीएस-6 माडल की बसें लौट आने से इस रूट के यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं अब चुनाव ड्यूटी को लेकर पांचवें व छठवें चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 बसों की डिमांड आई है। बुधवार को संभवता इन बसों को रवाना किया जाएगा। इसमें बीएस-4 बसें शामिल हैं। ऐसे में पड़ोसी जनपद व राजधानी लखनऊ से लेकर तमाम रूटों पर बसों का टोटा हो जाने की संभावना बढ़ी है। ऐसे में इन रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि रोडवेज डिपो की ओर से बसों की कमी को पूरा करने के लिए रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि 17 बसें पांचवे व छठवें चरण के मतदान की ड्यूटी में जा रही हैं। तो वहीं चुनाव ड्यूटी में गईं चार बीएस-6 बसें लौट आईं है। रूटों पर बसों की कमी न खले इसे लेकर फेरे बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed