{"_id":"696fc4ab01ff76c88c01ec54","slug":"brother-held-a-pistol-to-his-temple-and-robbed-his-sister-and-nephew-of-their-jewellery-auraiya-news-c-211-1-ka11004-138238-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाई की कनपटी पर तमंचा लगा बहन और भांजे के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाई की कनपटी पर तमंचा लगा बहन और भांजे के जेवर लूटे
Tue, 20 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के कुदरकोट रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को रोक लिया। बदमाश ने युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर बहन के जेवर व भांजे की करधनी लूट ली और भाग निकले। वारदात मंगलवार रात को हुई ।
कन्नौज स्थित थाना छिबरामऊ के गांव बहनपुरा निवासी सोनू शाक्य मंगलवार को अपनी बहन शिखा की ससुराल गांव कुदरकोट में परिवार में किसी की शादी का कार्ड देने आया था। शाम करीब पौने सात बजे सोनू अपनी बहन और उनके एक वर्षीय मासूम हैप्पी के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकला।
आरोप है कि गांव नहरा बोझ के पास पीछे से आ रहे एक काली पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। बदमाश नीचे उतरे और सोनू की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बैग में रखा मंगलसूत्र, पैर में पहनी पायल और कान के कुंडल लूट लिए। कुंडल लूटने के दौरान महिला का कान फट गया। बदमाशों ने शिखा की गोद में बैठे एक वर्षीय बच्चे की करधनी भी लूट ली।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश गांव एरवा की तरफ भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। थाना पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।