फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brilliant Unnati passes NEET exam in first attempt

Auraiya News: मेधावी उन्नति ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

Wed, 05 Jun 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brilliant Unnati passes NEET exam in first attempt
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड निवासी दिनेश गुप्ता की मेधावी पुत्री उन्नति गुप्ता ने चार जून को आए परीक्षा परिणाम में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटी की इस सफलता पर घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

सुदिति ग्लोबल से इंटर की परीक्षा 96.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने के बाद उन्नति कोटा में नीट की तैयारी करने गई थी। जहां उसने लगन और मेहनत के साथ तैयारी की। पांच मई 2024 को पहली बार नीट की परीक्षा दी। इसका परिणाम चार जून 2024 को आया। इसमें उन्नति ने 720 में से 680 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। उन्नति ने बताया कि वह कोचिंग में पढ़ाई के अलावा होस्टल में पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन

कोचिंग में 21 दिन में होने वाले टेस्ट पर भी फोकस रखती थी। इसके बाद सफलता प्राप्त की। उसने बताया कि आगे चलकर उसका लक्ष्य एमडी या एमएस करने का है। उसने सफलता का श्रेय पिता दिनेश गुप्ता व माताजी कृष्णा गुप्ता के अलावा बड़ी बहन प्रियंका गुप्ता, सूर्यांशी व अंशिका को दिया है। जो सभी सरकारी सर्विस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने नीट की परीक्षा पास कर नाम किया रोशन
औरैया। मंगलवार को आए नीट परीक्षा के परिणाम में शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी विकास गुप्ता की पुत्री वर्तिका ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा की ऑल इंडिया में 12 हजार रैंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है। होनहार वर्तिका ने बताया कि उसने हाईस्कूल सेंट फ्रांसिस से 95 फीसदी व इंटरमीडिएट 93 फीसदी अंकों से पास की है। वर्तिका अपनी इस सफलता के पीछे मां आस्था गुप्ता व पिता विकास, बाबा मोहन गुप्ता, दादी सुशीला देवी व गुरुजनों को दिया है। वर्तिका वर्तमान में कोटा में रहकर तैयारी कर रही थी। उसने पहली ही बार में नीट परीक्षा पास कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उसकी इस सफलता पर सभी ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed