{"_id":"688670cb12ab4f99d902527b","slug":"bridge-on-yamuna-river-in-bijalpur-approved-on-the-proposal-of-sadar-mla-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1203786-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सदर विधायक के प्रस्ताव पर बीजलपुर में यमुना नदी पर पुल स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सदर विधायक के प्रस्ताव पर बीजलपुर में यमुना नदी पर पुल स्वीकृत
Mon, 28 Jul 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया की मांग पर बीजलपुर में यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल स्वीकृत हो गया है। इसकी लागत 167.61 करोड़ रुपये तय की गई है। कुछ नए प्रस्ताव भी दिए गए हैं।
इनमें शेरगढ़ घाट से दिबियापुर और बाबरपुर से वाया सहायल-याकूबपुर तक सड़क चौड़ीकरण भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रविवार को कानपुर मंडल के विधायकों के साथ विशेष बैठक की। इसमें जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के प्रस्ताव समेत जिले में 66 विकास कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक में औरैया से शामिल हुईं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने लखनऊ से बताया कि बीजलपुर में पीपे के पुल के स्थान पर नये पुल के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। इसके लिए 167.61 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग पर अरिंद नदी पर पुल निर्माण, बिधूना किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। विधायक ने बताया कि इंडियन ऑयल से मंडी समिति तक पुराना मुगल रोड पर साइनेज का कार्य भी प्रस्ताव में शामिल है। इसके अलावा मुरादगंज से भीखेपुर व टिलीटिला से अनंतराम तक पुराने एनएचटू पर छूटे साइनेज का कार्य भी प्रस्तावित हुआ है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में कई सड़कों का चौड़ीकरण भी कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। इनमें शेरगढ़ घाट से ककोर व ककोर से दिबियापुर तक दो भाग में सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। उधर, लोनिवि के एक्सईएन अमर सिंह के मुताबिक बाबरपुर से वाया सहायल-याकूबपुर मार्ग की चौड़ाई भी सात मीटर करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि रविवार को लखनऊ में हुई मुख्यमंत्री की बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा मंडल के छह जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कुल 1,362 निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई है।
इन कार्यों में सड़कों, पुलों, फ्लाईओवर, बाईपास, इंटर-कनेक्टिविटी, मिसिंग लिंक रोड, सिंगल कनेक्टिविटी, धार्मिक स्थलों के विकास, सुरक्षा तथा लॉजिस्टिक्स से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव सम्मिलित हैं। इनमें औरैया में 524 करोड़ की लागत से 66 विकास प्रस्ताव सम्मिलित हैं।
प्रस्तावित सड़क व संपर्क मार्ग निर्माण कार्य
-बाबरपुर फफूंद मार्ग से नन्हा मार्ग, फफूंद मुरादगंज मार्ग से पुरवा महासुख तक मार्ग, अधासी तुलसीपुर संपर्क मार्ग से भर्रापुर तक धनऊपुर अड्डा से तिवरलालपुर अंबेडकर पार्क तक निर्माण होना है। वहीं, बीजलपुर में राजू निषाद के घर से मशान बाबा के स्थान तक, डौहरीपुरवा से चंदनापुर हाईवे तक निर्माण होगा।
पड़रिया से चपटा पावर हाउस तक, अछल्दा मार्ग कालीदेवी मंदिर से आलमगीरपुर तक, मलगवां प्राइमरी पाठशाला से गोशाला होकर श्मशान घाट तक निर्माण कार्य शामिल किया गया है। इसके अलावा भुइन का पुरवा से दासपुर तक, चपटा मेन लिंक मार्ग से डौहरीपुरवा तक, औरैया मैन मार्ग से जरुहौलिया कल्लू मास्टर के मकान तक निर्माण होगा।
वहीं बरमूपुर में कल्लू के मकान से मथुरा धाम गेस्ट हाउस तक, रोशंगपुर से छदामीपुर तक, सड़रापुर डामर रोड से मिश्रपुरा मार्ग, सेंगनपुर से भाव सिंह बाबा तक, अयाना मुरादगंज मार्ग से जसवंतपुर तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा जरुहौलिया से बजरंगबली गुफा तक और सलैया से बंबा की पटरी तक काम होगा।