फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Breaking the railing of the Yamuna bridge, the car fell into the river, the chief engineer of the Navy died

Auraiya News: यमुना पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत

Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Breaking the railing of the Yamuna bridge, the car fell into the river, the chief engineer of the Navy died
फोटो31एयूआरपी 19- मृतक के पिता संजय सहगल व मामा अमित भाटिया से जानकारी करतीं एसपी चारू निगम। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार कार शुक्रवार देर रात नदी में गिर गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड और परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों तक सूचना पहुंचाई। पिता और परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जालौन की ओर से शुक्रवार रात करीब 10 बजे औरैया की ओर आ रही थी। गति अधिक होने से कार बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। पीछे से आ रहे वाहन सवारों ने हादसे की जानकारी औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी।
विज्ञापन

कुछ देर में औरैया कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रात एक बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्रेटा कार (पीबी10- जीबी 7920) को नदी से बाहर निकाला। कार में एक युवक का शव मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान गाजियाबाद के आर- 14/176 राजनगर निवासी करन सहगल पुत्र संजय सहगल के रूप में हुई है। गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया पहुंचे पिता ने बताया करन मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर था। पिछले साल मिश्र से लौटने के बाद छह माह की छुट्टी पर था।
एसपी ने बताया कि करन यमुना पुल पर कैसे पहुंचे और कहा जा रहे थे, इसकी जानकारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो31एयूआरपी 22 व 22 ए- मृतक नेवी आफीसर करन सहगल (फाइल फोटो)।

फोटो31एयूआरपी 22 व 22 ए- मृतक नेवी आफीसर करन सहगल (फाइल फोटो)।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed