{"_id":"664a43820259d386cb0e4f49","slug":"brake-shoe-jam-of-goods-train-going-from-etawah-to-kanpur-central-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112358-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इटावा से कानपुर सेंट्रल जा रही मालगाड़ी के ब्रेक शू जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इटावा से कानपुर सेंट्रल जा रही मालगाड़ी के ब्रेक शू जाम
विज्ञापन
औरैया। हावड़ा-दिल्ली रूट पर रविवार सुबह इटावा से कानपुर सेंट्रल जा रही मालगाड़ी के ब्रेक शू जाम हो गए। मालगाड़ी के ब्रेक शू जाम होने की जानकारी रेलकर्मियों ने कंचौसी स्टेशन स्टाफ को दी। मालगाड़ी को आनन-फानन कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन पर रोका गया।
सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी डाउन लाइन में कंचौसी स्टेशन से पास हो रही थी। इस दौरान गार्ड से तीसरे वैगन के ब्रेक शू जाम होने से अचानक रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। ट्रैक पर कार्य कर रहे रेलवे कर्मियों और मालगाड़ी के गार्ड ने इसकी सूचना कंचौसी स्टेशन अधीक्षक को दी।
घटना की जानकारी टूंडला व इटावा स्टेशन कंट्रोल को दी गई। रेलवे तकनीकी स्टाफ की टीम ने ब्रेक शू को ठीक किया। सब कुछ ठीक होने पर मालगाड़ी को सुबह साढ़े छह बजे के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पीछे आ रही एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से पास करवाया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार के अनुसार मालगाड़ी मेन लाइन में लेने से अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं हुआ।