फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bomb - bomb naive Gunje pagoda from Jaykaron

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bomb - bomb naive Gunje pagoda from Jaykaron
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथ में
विज्ञापन
बेल पत्र, जल और दूध लिए भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों के बाहर घंटों लाइन में लगे रहे। बम भोले की जयकार से शिवालय पूरे दिन गुंजायमान रहे।

बोल बम, हर-हर  महादेव, जय शिव शंकर के उद्घोष के साथ शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालयों के पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। किसी ने जल से तो किसी ने दूध से शिव का अभिषेक किया।

शहर के देवकली मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। यहां औरैया के अलावा जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात समेत अन्य जनपदों के श्रद्धालु आए। सावन के पहले सोमवार को शहर में हर तरफ बम-बम भोले,  हर-हर महादेव की ही जयकारे सुनाई दे रहे थे। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देवकली मंदिर में रही।

भीड़ ज्यादा देख फूल बेचने वालों ने पूजा की डलिया महंगी कर दी। पांच रुपये में बिकने वाली डलिया 10 रुपये में। इतना ही नहीं डलिया से धतूरा गायब था। डलिया में सिर्फ दो गुलाब, चार गेंदा, पांच बेलपत्र, चंदन और चावल था। 100 मिली दूध का गिलास 12 रुपये में, धतूरा 20 से  25 रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed