{"_id":"ed0b835d3438cf564d264d13a637bb08","slug":"bolstered-thieves-broke-into-the-office-cut-cable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों के हौसले बुलंद, दफ्तर में घुसकर काटी केबिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के हौसले बुलंद, दफ्तर में घुसकर काटी केबिल
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
टेलीफोन केबिल चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में ही घुसकर उन्होंने कई मीटर केबिल चुरा ली। इससे दिबियापुर नगर के सैकड़ों टेलीफोन डेड हो गए। हालांकि एसडीओ शिवदत्त पाल का कहना है कि केबिल को जोड़ दिया गया है और मंगलवार को सभी फोनों की डायल टोन वापस आ गई है।
विज्ञापन
शनिवार रात दिबियापुर में एनटीपीसी पुलिस चौकी के पास में स्थित बीएसएनएल दफ्तर में चोर घुस गए, यहां से दिबियापुर के टेलीफोनों के लिए पड़ी 1200 पेयर की केबिल चोर काट ले गए। इसके बाद दिबियापुर के सैकड़ों टेलीफोनों की डायल टोन गायब हो गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पहुंची टीम ने केबिल के कटे हिस्से को जोड़ना प्रारंभ किया। सोमवार शाम तक कुछ पेयरों को जोड़ लिया गया। वहीं मंगलवार को दिन में शेष पेयरों को जोड़ लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों बीएसएनएल दफ्तर के समीप ही केबिल को चोर काट ले गए थे। बार- बार केबिल कटने से दिबियापुर के बीएसएनएल उपभोक्ता त्रस्त हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि मशीन के माध्यम से कई फुट गहरी अंडर ग्राउंड केबिल डाली जाए ताकि केबिल चोरी पर लगाम लग सके।