{"_id":"43b1f0cd208ef6beb9dd1d9277fe49f8","slug":"bolero-killing-blow-to-the-driver-cleaner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर बोलेरो ले उड़ा क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या कर बोलेरो ले उड़ा क्लीनर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर कंटेनर चालक की हत्या कर क्लीनर कंटेनर में लदी बोलेरो लेकर फरार
विज्ञापन
हो गया। टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इसके
आधार पर पुलिस ने क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है। चालक की गला रेतकर हत्या
किए जाने की आशंका जताई गई है।
हरिद्वार से दो कंटेनर बोलेरो लादकर दो दिन पहले पटना के लिए रवाना हुए। दोनों कंटेनरों के चालक व क्लीनर शुक्रवार रात खाना खाने के लिए औरैया कोतवाली के गांव पूर्वा रहट के समीप स्थित मामा होटल पर रुके। खाना खाने के बाद कंटेनरों के चालक और क्लीनर केबिन के अंदर सो गए।
शनिवार सुबह पांच बजे कंटेनर के क्लीनर राजस्थान के जयपुर निवासी स्वामीनाथ ने बगल में खड़ा होने वाला दूसरा कंटेनर गायब देखा। इधर-उधर तलाश शुरू की। इस बीच होटल से कुछ दूरी पर गायब कंटेनर के चालक का शव मिला। लहुलूहान स्थिति में चालक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मिल गया।
आनन-फानन में सीओ सदर शिवराज सिंह व कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने मौके पर पहुंचे। साथ ही ट्रांसपोर्ट मालिक को घटना की जानकारी दी, लेकिन मृतक का नाम पता नहीं पता चल सका। इस पर पुलिस ने हाइवे के आसपास जाल बिछाया।
दोपहर बाद गायब होने वाला कंटेनर कानपुर देहात क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय के पास बरामद हुआ। कंटेनर की केबिन में खून बिखरा मिला। वहीं उस पर लदी एक बोलेरो कार गायब मिली। इस पर पुलिस की एक टीम ने बाराजोड़ स्थित टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की।
पुलिस के मुताबिक कैमरे में बोलेरो लेकर जाते हुए कई लोगों की तस्वीर मिली है। क्लीनर स्वामीनाथन ने एक की पहचान गायब होने वाले कंटेनर के क्लीनर के रूप में की है। इससे स्पष्ट है कि क्लीनर ने ही बोलेरो के लिए अपने ही चालक की हत्या कर दी होगी। क्लीनर की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
कोतवाल विक्रमाजीत सिंह के मुताबिक बोलेरो लेकर भागने वाले क्लीनर की लोकेशन भी पता चल गई है। घटना के संबंध में अभी तक न तो कोई तहरीर दी गई है और न ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया है।
ट्रांसपोर्ट मालिक को नहीं पता चालक व क्लीनर का नाम - औरैया। शनिवार को सीओ सदर शिवराज सिंह ने जब ट्रांसपोर्ट मालिक संतोष गिल को मोबाइल द्वारा सूचना दी तो वह चालक व क्लीनर के नाम तक नहीं बता सका। इस पर सीओ ने उसे फटकार लगाई और जल्द से जल्द नाम व पता हासिल कर सूचना देने का निर्देश दिया।