फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of woman missing for three days found floating in Yamuna river

Auraiya News: तीन दिन से लापता महिला का यमुना नदी में उतराता मिला शव

Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Body of woman missing for three days found floating in Yamuna river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी महिला तीन दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद परिजनों ने यमुना नदी में कूद जाने की आशंका जताई। तीन दिन से चल रही खोजबीन के बाद रविवार शाम महिला का शव क्योंटरा गांव समीप भटौरा घाट पर उतराता दिखा।
गोविंदनगर मोहल्ला निवासी जिला जजी में अधिवक्ता धीरेंद्र शुक्ला ने तीन दिन पूर्व सदर कोतवाली में पत्नी पिंकी (25) के लापता हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले में पुलिस के साथ परिजन ने पिंकी की तलाश शुरू की। शेरगढ़ घाट समीप यमुना नदी पुल पर यमुना नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

मामले में खोजबीन चल ही रही थी कि रविवार शाम पिंकी का शव क्योंटरा गांव के पास भटौरा घाट में देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे। शव की पहचान पिंकी के तौर पर होने पर परिजन बिलख पड़े। बताया गया कि पिंकी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान गोविंदनगर निवासी पिंकी के तौर पर हुई है। जो अधिवक्ता धीरेंद्र शुक्ला की पत्नी है। तीन दिन पहले परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से उनकी खोजबीन चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed