फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of rape accused found hanging, murder suspectedBody of rape accused found hanging, murder suspected

Auraiya News: फंदे से लटका मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, हत्या की आशंका

Tue, 10 Feb 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Body of rape accused found hanging, murder suspectedBody of rape accused found hanging, murder suspected
फोटो-16-घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
बिधूना। कस्बे के समीप गांव सराय प्रथम के पास स्थित सबमर्सिबल पर बने कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। पिता ने गांव के एक युवक पर बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अश्विनी (25) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। दो दिन पहले वह गांव के युवक धर्मेंद्र के पास गांव सराय प्रथम में बृजेंद्र गुप्ता की सबमर्सिबल के कमरे में आकर रुका था। वह अपने घर में नहीं रहता था और पहले भी कई बार यहां रह चुका था। उधर, रविवार की रात को धर्मेंद्र घर चला गया। सुबह धर्मेंद्र लौटा तो अश्विनी को फंदे पर लटके देखा।
विज्ञापन

छानबीन के अनुसार अश्विनी दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी था। वर्ष 2023 में एक गांव की युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस कारण वह तीन महीने जेल में भी रहा था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद वह काम करने बाहर चला गया। सोमवार सुबह अश्विनी का शव सबमर्सिबल के कमरे की दीवार से बंधे कपड़े की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने घटना की सूचना सराय प्रथम के प्रधान और पुलिस को दी। युवक के पिता नंदकिशोर ने गांव के ही एक युवक पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed