{"_id":"f0c918c2197cef447d1619d32e80d647","slug":"board-exam-wyvsthaaen-heavy-test-preparation-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: व्यवस्थाआें पर भारी, परीक्षा केंद्रों की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: व्यवस्थाआें पर भारी, परीक्षा केंद्रों की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड वर्ष 2015 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में महज तीन दिन शेष रह गए हैं। जिले में परीक्षा संपन्न कराए जाने को निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिख रहा है। मानकों को ताक पर रखकर इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कहीं पर अधूरी बाउंड्री बाल तो कहीं उबड़-खाबड़ मार्ग बोर्ड परीक्षा तैयारी पर भारी पड़ रहा है। पेश है परीक्षा केंद्रों की पोल खोलती हमारे प्रतिनिधि की रिपोर्ट---
जरा बचके निकलना भाई - औरैया। तकिया मोहल्ला स्थित नारायण हायर सेकेंड्री इंटर कालेज में कमरे तो बने हैं, पर फर्नीचर कबाड़ जैसी स्थिति में है।
वहीं इस परीक्षा केंद्र में पानी की समुचित व्यवस्था पाई। मात्र एक टंकी की रखी हुई है। इसके अलावा जानवरों के बांधे जाने व्यवस्था कालेज परिसर में है। इस परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल के 262 व इंटरमीडिएट के 53 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सुराखों के जरिए पहुंचेगी नकल- औरैया। विकासखंड औरैया के ग्राम सुदंरीपुर स्थित सार्वजनिक इंटर मीडिएट कालेज में लेंटरयुक्त कमरे में मिले। यहां पर कमरों की दीवारों में होलपास मिले, जिनसे बड़ी आसानी के साथ नकल परीक्षा केंद्र तक पहुंचाई जा सके।
वहीं रोड से करीब आठ किलोमीटर की दूरी उबड़-खाबड़ स्थिति में है, जहां पर सचल के पहुंचते-पहुंचते नकल का अता-पता भी न चले।
बचे दिन तीन, अभी तक चल रहीं तैयारियां - औरैया। दिबियापुर रोड बमुरीपुर ग्राम में स्थित गोपाल कृष्ण इंटर कालेज में कमरों एवं बाउंड्री बाल की व्यवस्था तो दुरुस्त मिली, लेकिन यहां पर अभी शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पर भी परीक्षा केंद्र के अंदर कमरों के अंदर सुराख नजर आ रहे थे।