{"_id":"5e4d7c0a8ebc3ef29b2d4c8e","slug":"board-exam-auraiya-news-knp545715254","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से इंटर के 1822 परीक्षार्थियों ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से इंटर के 1822 परीक्षार्थियों ने किया किनारा
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं हुईं। कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। वहीं, सीसीटीवी कैमरे से बराबर निगरानी की जाती रही।
मंगलवार को पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 2623 छात्र गैरहाजिर रहे। वहीं शाम की पाली में इंटर की परीक्षा में 1822 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते किनारा किया।
जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हो रही है। परीक्षार्थियों को सीसीटीवी की निगरानी के बीच कड़ी चेकिंग के बाद केंद्र पर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा रिक्त रही। वहीं, सुबह की पाली में इंटर की संगीत गायन और संगीत वादन के एक-एक परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी। तिलक इंटर कालेज केंद्र पर संगीत गायन की परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। संगीत वादन की परीक्षार्थी अनुपस्थित रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को सफल बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर नकल होते पाई गई तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही केंद्र को अगले तीन साल के डिबार घोषित कर दिया जाएगा।