{"_id":"63f669ad2dde6c69ac0379a7","slug":"blocked-on-the-death-of-a-child-due-to-bus-collision-auraiya-news-c-12-1-92464-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बरात जाने से पहले दूल्हे के भतीजे को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बरात जाने से पहले दूल्हे के भतीजे को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी समारोह में बरात जाने से पहले दूल्हे के भतीजे को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान बस का शीशा तोड़ दिया। मुस्करा थाने के बिहूनी गांव निवासी मुन्ना ने बताया बुधवार को छोटे भाई पवन कुमार की बरात बंडवा गांव जानी थी।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे सभी लोग बरात की तैयारी में लगे थे। उनका मकान हमीरपुर मार्ग पर है। मुस्करा की ओर से आ रही हमीरपुर डिपो की बस ने सड़क किनारे खेल रहे पुत्र नरेंद्र कुमार (5) को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में राठ सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बिहूनी गांव में हमीरपुर मार्ग जाम कर दिया। पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। सीओ पीके सिंह ने ग्रामीणों को समझाया। बाद में सीओ ने सीएचसी पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक की मां ममता, भाई नीलेश व बहन माही का रो- रोकर बुरा हाल रहा। शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। एआरएम राजेश सिंह ने कहा सड़क पर डीजे बज रहा था। बच्चा अचानक सड़क पर पहुंच गया। इससे हादसा हुआ। पुलिस ने बस सहित चालक व परिचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन