फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BLO electoral kits were distributed to

बीएलओ को बांटी गईं निर्वाचन किट

Thu, 15 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 15 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
BLO electoral kits were distributed to
बीएलओ को किट वितरित करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील सभागार में एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में बीएलओ को निर्वाचन किट वितरित की गईं। इस मौके पर अधिकारियों ने बीएलओ के किटें प्राप्त न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


निर्वाचक नामावलियों में संशोधन के लिए औरैया विधान सभा क्षेत्र 204 के 361 बूथों पर तैनात बीएलओ को किटाें का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार व तहसीलदार सदर रामनयन ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लगाए गए बीएलओ को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक निर्वाचन संबंधी सामग्री की किटें वितरित की जा रही हैं। बीएलओ अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर दावा व आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


यह आपत्तियां 31 अक्तूबर तक ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठकर कर उन्हें बूथ लेविल एजेंट नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्हें वोटर सूची मुहैया कराई जा चुकी है। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि फार्म जमा करते समय उस पर आवेदक के हस्ताक्षर जरूरी हैं।  इस दौरान अधिकारियों ने किट न लेने वाले बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed