फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP issued candidates in seven municipal bodies

Auraiya News: भाजपा ने सात नगर निकायों में जारी किए प्रत्याशी

Mon, 24 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 24 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP issued candidates in seven municipal bodies
औरैया। भाजपा ने देर शाम जिले की सातों निकायों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। नगर पालिका परिषद औरैया से भाजपा ने राजकुमार दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के टिकट को लेकर सभी सीटों पर घमासान देखने को मिल रहा था, इसमें सबसे ज्यादा घमासन औरैया सीट पर था।
विज्ञापन


भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के अध्यक्ष प्रकाश पाल की जारी सूची में जिले के छह नगर निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं। जिसमें नगर पंचायत बिधूना से वैभव गुप्ता, अछल्दा से राजेश पोरवाल, दिबियापुर से राघव मिश्रा, फफूंद से आरती शुक्ला, बाबरपुर-अजीतमल से आशा चक व अटसू से रिचा राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका औरैया सीट पर 16 दावेदारों ने अपने आवेदन किए थे। जिसमें भाजपा ने राजकुमार दुबे पर अपना विश्वास जताया है। राजकुमार दुबे वर्ष 2011 से 2016 के बीच औरैया सदर ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रियंका दुबे औरैया क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed