फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bjp and sp candidate filed nomination

प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष का हुआ नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp and sp candidate filed nomination
औरैया। जिला मुख्यालय ककोर में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे सपा समर्पित प्रत्याशी रवि त्यागी ने सहार तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतीं रूबी यादव व अनुमोदक के रूप में आकांक्षा यादव के साथ नामांकन दाखिल किया। उधर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमल दोहरे ने प्रस्तावक विश्वजीत सिंह सोनू सेंगर के साथ नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 23 सीटों पर सपा ने 10 और भाजपा ने पांच सीटें जीती हैं। ऐसे में अध्यक्षी का चुनाव दोनों के बीच ही है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नजर आई। कलक्ट्रेट ककोर पर नामांकन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। नामांकन प्रक्रिया में शामिल लोगों के वाहनों के लिए मुख्यालय से पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई। एसपी अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि त्यागी जब नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे तो अधिकारियों ने प्रत्याशी के साथ अंदर जाने वालों की संख्या के संबंध में उच्चाधिकारियों से निर्देश लिए। इस पर सपा प्रत्याशी के साथ अनुमोदक व प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि त्यागी ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरी तरफ करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमल
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे कलक्ट्रेट में नामांकन कराने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दो सेटों में जमा किया। जिसमें उनके साथ दो प्रस्तावक व अनुमोदक नामांकन कक्ष में जाने चाहिए थे। यहां सत्ता की हनक दिखाई दी नामांकन कक्ष तक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व एक अधिवक्ता भी पहुंच गए। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव का कहना है भाजपा के लिए कोई कानून नहीं है। केवल सपा के लिए नियम कानून बनाए गए हैं। (संवाद)

औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। तीन जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री मो. इरशाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, जितेंद्र दोहरे, अवधेश त्यागी, सर्वेश गौतम के अलावा कई दिग्गज नेता नामांकन की तैयारियों में नजर आए। उधर भाजपा कार्यालय में सांसद रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे मौजूद रहे। सपा और भाजपा कार्यालय पर समर्थकों की भीड़ को बढ़ते देख पुलिस अलर्ट रही। एसपी अपर्णा गौतम ने एएसपी शिष्यपाल के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed