फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bikes collided with each other, three serious

Auraiya News: आपस में बाइकें टकराई तीन गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided with each other, three serious
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के रामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार आपस में सामने से टकरा गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर निवासी जीतू पुत्र ताले सिंह यादव गुरुवार शाम सात बजे के करीब बहन सुती देवी पत्नी कश्मीर सिंह यादव निवासी चिरैयापुर थाना ताखा जिला इटावा को लेकर घर आ रहा था। जैसे ही वह रामपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में जीतू, सुती व दूसरे बाइक पर सवार विकास पुत्र शिव प्रसाद घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने तीनों को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देख डॉ. गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। घायलों का सैफई में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed