{"_id":"6658c95a1f6783f7390d8334","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-tractor-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112772-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
औरैया। बिधूना-दिबियापुर मार्ग के हरचंदपुर रोड पर गुरुवार की सुबह एक युवक बाइक से बिधूना से दिबियापुर आ रहा था। तभी उसकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ऑटो चालक ने उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव पुर्वा पट्टी निवासी जितेंद्र कुमार (32) पुत्र शिव कुमार गुरुवार की सुबह बाइक से अपने गांव से दिबियापुर जा रहा था। उसी समय रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ऑटो चालक ने घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बिधूना और दिबियापुर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। इसके साथ ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए चिचौली भेज दिया। टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से बच निकला। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।