फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riding mother and son injured in collision with tanker, Saifai referred

Auraiya News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे हुए घायल, सैफई रेफर

Sun, 29 Oct 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike riding mother and son injured in collision with tanker, Saifai referred
एरवाकटरा। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी सत्यपाल अपनी मां रेशमवती (70) को बाइक पर बैठाकर एरवाकटरा दवा दिलाने आ रहे थे। जैसे ही मां-बेटे छिबरामऊ रोड पर कस्बा की ओर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे सीएनजी गैस के टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भगा गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर का पीछा करते हुए घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गुलालपुर गांव के पास से अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। मां-बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा टैंकर चालक के विरुद्ध तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed