{"_id":"670426d91cef2d6b2309cea7","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-womans-earrings-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117453-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक सवार बदमाशों ने छीने महिला के कान के कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक सवार बदमाशों ने छीने महिला के कान के कुंडल
विज्ञापन
रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर मकरा गांव के पास बाइक सवार बदमाश एक महिला के कान के कुंडल छीनकर भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। एएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
अजीतमल कोतवाली के आजाद नगर गढि़या निवासी रामबाबू अपनी सलहज रामकांती को स्कूटी पर बिठाकर बिधूना से अछल्दा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बिधूना बाॅर्डर के मकरा गांव के पास पहुंची ही थी। कि तभी काली बाइक सवार पहुंचे दो युवकों ने स्कूटी के सामने बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि रामबाबू कुछ समझ पाते। बदमाश पीछे बैठी महिला के कान के कुंडल छीनकर भाग गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला स्कूटी से गिर गई।
महिला रोती हुई रुरुगंज चौकी पहुंची। घटना की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। हालांकि पुलिस को वहां पर कुछ हाथ नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ बिधूना भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने घटना को लेकर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को चेकिंग के लिए ड्रम रखवाने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। घटना के खुलासे को दो टीमें भी गठित की गई हैं।