फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders thrashed by truck , one dead

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक मरा

Thu, 14 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 14 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders thrashed by truck , one dead

बाइक से घर जा रहे युवकों को ट्रक ने रौंद दिया, जिनमें एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने एरवाकटरा-बिधूना मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक लगे जाम में दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। उप जिलाधिकारी के समझाने पर मामला शांत हो सका।

विज्ञापन




ग्राम सुरैधा निवासी हरेंद्र सिंह चौहान (21 वर्ष) पुत्र यशपाल सिंह चौहान अपने परिचित गोपाल पुत्र शिवपाल सिंह के साथ किसी कार्य से एरवाकटरा जा रहा था। दोपहर 12 :45 पर वह चौधरी वीरेंद्र मेमोरियल इंटर कालेज देईपुर के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



इस हादसे में हरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठा गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।


 
इधर घटना से गुस्साए लोगों ने एरवाकटरा-बिधूना मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद यादव मौके पर पहुंच गए।


थानाध्यक्ष ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उप जिलाधिकारी बिधूना मदन चंद्र दुबे ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही जाम खुल सका। जाम के दौरान दर्जनों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जून में तय थी शादी- एरवाकटरा। हरेंद्र की मौत से गांव में मातम छाया है। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र की शादी के लिए बात चल रही थी। 15 मई को घर के लोग रिश्ता पक्का करने जा रहे थे। जून में हरेंद्र की शादी तय थी, लेकिन  शादी से एक माह पूर्व ही उसकी दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर दिया है।





डीएम साहब बनवा दो स्पीड ब्रेकर- एरवाकटरा। कालेज के निकट स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। स्थानीय प्रशासन इस डेंजर प्वाइंट पर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के विनय कुमार, संजय गुप्ता, अखिलेश आदि ने बताया कि स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के  लिए अब वह डीएम से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed