फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider killed Anganwadi worker in bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार आंगनवाड़ी कार्यकत्र्री की मौत

Sat, 19 Dec 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed Anganwadi worker in bus collision
फोटो 19एयूआरपी46- जानकारी देता मृतका का पति अमलेंद्र सिंह तोमर - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर/ककोर (औरैया)। औरैया से अपने पति के साथ बाइक से लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बस की टक्कर से गंभीर रूप घायल हो गई। चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम ढरकन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी (45) पत्नी अमलेंद्र सिंह तोमर निवासी ढरकन हाल पता कस्बा रामगढ़ हरचंदपुर दिबियापुर अपने पति के साथ बाइक से औरैया से लौट रही थी। ककोर में एक अनियंत्रित प्राइवेट बस की टक्कर से ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल, एसआई मुहम्मद शाकिर ने पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां पर ममता को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद औरैया-कन्नौज मार्ग पर यातायात बहाल करने में पुलिस को काफी परेशानी आई। लोगों के अनुसार मृतका का पति नलकूप चालक है।
विज्ञापन

मृतका ममता अपने पति के साथ औरैया दवा लेने गई थी। वापस आते समय हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग रामगढ़ स्थित घर पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के अनुसार टक्कर मारने वाली बस को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed