फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider dies in collision with school bus, friend seriously injured

Auraiya News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Wed, 06 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with school bus, friend seriously injured
दिबियापुर। औरैया दिबियापुर मार्ग पर ककोर बंबा के पास एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे औरैया दिबियापुर मार्ग पर ककोर बंबा के पास एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को दिबियापुर के गांव नीलकंठ पूर्वा निवासी अनुज पुत्र सतीश एवं रवि (24) पुत्र रूप सिंह को 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सोनी रावत ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोनी रावत ने अनुसार परिजनों ने बताया है कि मृतक मोबाइल सिम पोर्ट करने का काम करता था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल अनुज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि स्कूल बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed