{"_id":"62b0bfade72cce73cc1a3ac0","slug":"bike-rider-dies-due-to-bus-collision-auraiya-news-knp703420654","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो20एयूआरपी 35- मृतक कृष्ण प्रताप सिंह फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। एनटीपीसी से काम करके बाइक से घर जा रहे कर्मचारी की बाइक में बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर कल्याणपुर जागू के पास बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सड़क पर लहूलुहान देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को उठाकर सीएचसी बिधूना पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले एनटीपीसी गेल के कार्ड से उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र गांव के धनवाली निवासी के रूप में हुई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव धनवाली निवासी कृष्ण प्रताप सिंह (32) एनटीपीसी से संबद्ध प्राइवेट कंपनी गुडविल इंटरप्राइजेज में काम करता था। सोमवार की रात ड्यूटी खत्म करके वह बाइक से घर जा रहा था। लगभग 8:10 बजे बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर कल्याणपुर जागू के समीप बाइक में सामने से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
युवक की जेब से मिले आईकार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही टक्कर मारने वाली बस को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया गया है। बस बारात की बताई जा रही है। जांच की जा रही है।

फोटो20एयूआरपी 36- टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद- फोटो : AURAIYA