{"_id":"6980e9293f6f8ed5230ce0f4","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-auraiya-news-c-211-1-ka11004-138956-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृतक बंटी उर्फ मनीष
अटसू। जैनपुर-भीखेपुर मार्ग पर सोमवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा निवासी बंटी उर्फ मनीष (28) राजकोट गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था। परिजन ने बताया कि वह करीब आठ दिन पहले ही गांव आया था। सोमवार को मनीष किसी काम से बाइक लेकर गांव तेवर जाने के लिए निकला था। जैनपुर से भीखेपुर जाने वाले बंबे की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉ. उत्कर्ष सरकार ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन उसके जिंदा होने की आस में परिजन उसे कानपुर ले गए। उसकी पत्नी शिल्पी व परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)