{"_id":"578529f24f1c1b117a13e69a","slug":"bike-collision-kernel-loader-in-hindi-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक खंदी में गिरी, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक खंदी में गिरी, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी(औरैया)। दिबियापुर-कंचौसी मार्ग पर लोड की टक्कर से बाइक खड्ड में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खड्ड में गिरे घायल करीब एक घंटे तक मदद के लिए पुकारते रहे लेकिन कोई नहीं आया। एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन वह भी नहीं आई। वहां से निकल रहे राहगीरों ने आवाज सुनकर घायलों को निकाला और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दिबियापुर निवासी आलोक(25) व घनश्याम(18) भतीजे कृष्णा(3) के साथ बाइक से कंचौसी जा रहे थे। गांव बिझाई के पास लोडर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार खड्ड में जा गिरे। वहीं चालक लोडर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल खड्ड से ही आवाज लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुना। आलोक ने फोन पर एंबुलेंस को सूचना दी। एक घंटे तक वह भी नहीं पहुंची। जब कुछ राहगीर निकलें तो आवाज सुनकर उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। इसके आधे घंटे बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर मासूम कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।