{"_id":"672d01f1c962d9b5d302e818","slug":"bike-collided-head-on-five-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118501-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आमने-सामने टकराई बाइक, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आमने-सामने टकराई बाइक, पांच जख्मी
विज्ञापन
अजीतमल। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर जुआ मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया।
फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ैना रामदत्त की मड़ैया गांव निवासी तेज सिंह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवलपुर ब्योरा गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह वापिस घर जा रहे थे। इटावा जिला के हवेली लखना गांव निवासी अखिलेश अपने भाई अक्षय कुमार व रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सतीश के साथ अपनी बाइक से सामने से आ रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर तेज सिंह, विमला, अखिलेश व सतीश को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।