{"_id":"609ec3658ebc3e8dc0716702","slug":"bijli-auraiya-news-knp6284380183","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटा लाइटिंग अरेस्टर, कई फीडरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटा लाइटिंग अरेस्टर, कई फीडरों की बिजली गुल
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। 132 केवीए असेनी सब स्टेशन में 33 केवीए लाइन के मेन बस वायर में लगा एलए (लाइटिंग अरेस्टर) तेज धमाके के साथ फट गया। इससे दिबियापुर नगर समेत कई फीडरों की बिजली घंटों गुल रही।
शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक एलए के फटने से दिबियापुर नगरीय, दिबियापुर देहात एवं केशमपुर फीडरों की बिजली गुल हो गई। अरेस्टर फटने की जानकारी होते ही बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दूसरा अरेस्टर लगाए जाने का काम शुरू कराया।
लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली कर्मचारियों ने एलए बदलकर सभी फीडरों की आपूर्ति दुरुस्त की। इस दौरान लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी।