फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bidhuna MLA lags in spending MLA funds

Auraiya News: विधायक निधि खर्च करने में बिधूना विधायक फिसड्डी

Sat, 23 Dec 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bidhuna MLA lags in spending MLA funds
औरैया। जनप्रतिनिधियों को निधि जनता के विकास कार्यों में खर्च करने के लिए दी जाती है। विधायक निधि खर्च करने के मामले में सदर विधायक व दिबियापुर विधायक जहां अव्वल साबित हो रहे हैं। वहीं बिधूना विधायक अपनी निधि खर्च करने में फिसड्डी साबित हुई हैं। दो वर्षो में अब तक बिधूना विधायक आठ करोड़ रुपये में सिर्फ एक करोड़ 80 लाख रुपये ही खर्च कर सकी हैं। जिससे जनता के लिए होने वाले विकास कार्यों पर रोडा लगता दिख रहा है।
विज्ञापन




---------

फोटो23एयूआरपी 01- गुड़िया कठेरिया


निधि का खर्च हो चुका अब तक सात करोड़ 89 लाख

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ रुपये मिले। जिसमें दो करोड़ 82 लाख के 31 प्रस्ताव पास हुए। जिसमें सभी काम पूरे हो चुके हैं। विधायक ने अपनी निधि जनता के विकास कार्यों जैसे हाईमास्क लाइटें, सीसी सड़कों के निर्माण आदि में खर्च की है। 2023-24 में पांच करोड़ रुपये मिले। जिसमें पांच करोड़ सात लाख के 48 प्रस्ताव पास हो चुके हैं। आधे से ज्यादा पर काम भी शुरू हो चुका है। विधायक का कहना है कि निधि से गांव से लेकर शहर, कस्बों में पड़ने वाली छोटी और बड़ी सड़कों का निर्माण कर लोगों को शहर से जोड़ने का प्रयास किया है।
विज्ञापन




------------

फोटो23एयूआरपी 02- प्रदीप यादव



सात करोड़ 41 लाख रुपये अब तक खर्च

दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव को वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ रुपये मिले। जिसमें दो करोड़ 86 लाख के 23 प्रस्ताव पास हुए। जिसमें हाईमास्क लाइट, गांव की बस्ती में विद्युतीकरण व सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाना शामिल है। 2023-24 में पांच करोड़ रुपये मिले। जिसमें चार करोड़ 55 लाख रुपये के 42 प्रस्ताव पास हो चुके हैं। जिसमें आधे से ज्यादा पर कार्य शुरू हो चुका है। विधायक प्रदीप यादव का कहना है कि निधि खर्च करने में जनहित के कार्यों को वरीयता दे रहे हैं। प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

फोटो23एयूआरपी 03- रेखा वर्मा



छह करोड़ बीस लाख रुपया अभी भी बकाया

बिधूना विधायक रेखा वर्मा 2022-23 में तीन करोड़ रुपये मिले। जिसमें 67 लाख के महज 15 प्रस्ताव पास हुए। जिनका काम पूरा हो चुका है। 2023-24 में पांच करोड़ रुपये मिले। जिसमें एक करोड़ 13 लाख के 11 प्रस्ताव पास हुए। कुल मिलाकर सपा विधायक रेखा वर्मा की निधि में अभी भी छह करोड़ 20 लाख रुपया बकाया पड़ा है। इस मामले में विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि निधि को तेजी से खर्च किया जाएगा। अब तक इतनी निधि शेष बचने के मामले में किए गए सवाल पर वह बचती नजर आयीं। सिर्फ इतना कहकर कि प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं, जल्द ही इन्हें विभाग में भेजा जाएगा। उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया।




बोले जिम्मेदार -----



जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव मिलने के बाद नियमानुसार कार्य शुरू कराया जाता है। जनप्रतिनिधियों की निधि कितनी शेष बची है, प्रतिमाह इसका पत्र बनाकर संबंधित जनप्रतिनिधियों को भेजा जाता है। - अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed