{"_id":"57756dce4f1c1b576179bf0d","slug":"bicycle-helmets-go-by-ramesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" हेलमेट लगाकर साइकिल से चलते हैं रमेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट लगाकर साइकिल से चलते हैं रमेश
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट लगाकर साइकिल से दफ्तर जाते रमेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने हाल ही में बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। हालत यह है कि ज्यादातर बाइक चालक ही हेलमेट नहीं लगाते हैं। ऐसे में औरैया में पीडब्ल्यूडी में बेलदार पद पर तैनात रमेश एक नजीर हैं। वह हेलमेट लगाकर साइकिल से चलते हैं। सरकार भले ही अब चेत रही लेकिन रमेश करीब 15 सालों से हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें देखकर उनके कार्यालय में बाइक से आने वाले भी हेलमेट का प्रयोग करने लगे हैं।
जिलेे के नरायनपुर निवासी रमेश कुमार प्रजापति ककोर स्थित औरैया लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद पर तैनात हैं। यह साइकिल से भी हेलमेट लगाकर चलते हैं। रमेश की साइकिल में यातायात नियमों के पालन के लिए सभी इंतजाम हैं। यह साइकिल में ही सोलर प्लेट लगाए हैं। इससे यह बैट्री चार्ज करते हैं। साइकिल में हेडलाइट, इंडीकेटर और हार्न भी लगा है। यह इसी बैट्री से चलता है। लेग गार्ड के अलावा साइड मिरर भी साइकिल में लगे हैं। रमेश बताते हैं कि 15 साल पहले वह अपने बच्चे के साथ साइकिल से जा रहे थे। बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी । इस हादसे में उन्हें व बेटे के सिर में काफी चोटें आईं। तब लगा कि यातायात नियमों के पालन के अलावा सुरक्षा के इंतजाम कर सड़कों पर निकलना चाहिए। तब से वह हेलमेट लगाकर ही निकलते हैं। रमेश से सीख लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग में बाइक से आने वाले लोग भी हेलमेट लगाकर आने लगे हैं। अन्य विभागों में आने वाले कर्मचारियों पर भी इसका असर पड़ रहा है।