फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhuvan Prakash Gupta is in command of BJP in the district.

Auraiya News: जिले में भाजपा की कमान भुवन प्रकाश गुप्ता के हाथ

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bhuvan Prakash Gupta is in command of BJP in the district.
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से शुक्रवार को नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। इसमें औरैया जनपद का भी नाम रहा। सूची में भाजपा जिला नेतृत्व की कमान भुवन प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा के सामने अपनी कमजोर होती जड़ों को मजबूत करना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

नए भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के सामने खोई हुईं जिले की दो सीटों पर जीत दर्ज कराने के साथ ही लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरूंगा। सभी चुनौतियों का सामना किया जाएगा। खास कर संगठन मजबूती के साथ खामियाें को दूर किया जाएगा। अब वह कामतानाथ के दर्शन कर जिले की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन

------------
एक माह से चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
कार्यकाल पूरा हो जाने को लेकर प्रदेश स्तर से जारी हुई सूची शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई देने का दौर देर शाम तक जारी रहा। लेकिन पिछले एक माह से जिलाध्यक्ष पद को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कार्यकर्ताओं के कयास कई नेताओं की ओर इशारा करते हुए जिम्मेदारी की उम्मीद लगाई जाती रही। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी रहे राजकुमार दुबे से लेकर सौरभ भूषण शर्मा, भुवन प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विकास गौर, अनिल शुक्ला समेत कई नाम चर्चा में रहे। आखिरकार भुवन प्रकाश गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनाधार को वापस पाने की कवायद
इटावा जनपद से हटाकर औरैया जिला वर्ष 1997 को वजूद में आया। भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिए पहले जिलाध्यक्ष के तौर पर डॉ. अशोक शर्मा को कमान सौंपी गई। तीन वर्ष के निर्धारित कार्यकाल के तहत इसके बाद अजय सिंह चौहान, छक्कीलाल, राकेश कुमार गुप्ता, श्रीकांत पाठक, अनिल गुप्ता (दो बार), रमेश चंद्र दिवाकर, गीता शाक्य के बाद श्रीराम मिश्रा अध्यक्ष बने। जिले के 10वें भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर अब भुवन प्रकाश गुप्ता के हाथों में कमान होगी। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य के जिलाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान केंद्र व राज्य में भाजपा की लहर में जिले में भाजपा की जड़े काफी मजबूत हुईं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। श्रीराम मिश्रा के अध्यक्ष का कार्यकाल के दौरान वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में दिबियापुर व बिधूना सीट पर सपा ने बाजी मारी। जिले की तीन में से दो सीटें खो चुकी भाजपा को निकाय चुनाव में भी झटका लगा। वर्ष 2022 में सात निकायों में से महज अजीतमल व दिबियापुर में जीत मिली। औरैया नगर पालिका चुनाव की हार कार्यकर्ताओं को खूब चुभी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed