{"_id":"6a9db2b81124814ced0eabfe","slug":"bhurepurs-community-toilet-has-been-closed-for-six-months-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151092-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह माह से बंद पड़ा भूरेपुर का सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह माह से बंद पड़ा भूरेपुर का सामुदायिक शौचालय
Mon, 07 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो -26- बंद सामुदायिक शौचालय के बाहर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
फफूंद। अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूरेपुर में विकास दावों की पोल खुल रही है। गांव में बना सामुदायिक शौचालय बीते छह माह से अधिक समय से बंद पड़ा है, इसके मुख्य दरवाजे पर लटका ताला जंग खा चुका है।
शौचालय बंद होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ महिलाओं को भी खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने इसे शुरू कराने की जहमत नहीं उठाई। गांव निवासी लालबहादुर, छोटेलाल, सुरजन सिंह, राम रतन, दिलासाराम ने बताया कि शौचालय के पास स्थित तालाब ओवरफ्लो हो चुका है जिसका पानी सड़क पर बह रहा है। बारिश के कारण जलभराव होने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। ग्राम प्रधान प्रशासक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि शौचालय के पास बना तालाब ओवरफ्लो होने से उसका पानी शौचालय के टैंकों में भर गया है जिससे समस्या आई। पानी की निकासी के लिए नाले की सफाई करा दी गई है और आरआरसी सेंटर की टिन को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है। सोमवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और जो भी कमियां पाई जाएंगी उन्हें तुरंत सही कराया जाएगा।