फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Beri Dhangar's teams won in the primary and junior category kabaddi.

Auraiya News: प्राथमिक व जूनियर वर्ग की कबड्डी में बेरी धनगर की टीमें जीतीं

Tue, 11 Nov 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Beri Dhangar's teams won in the primary and junior category kabaddi.
 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
अटसू। एलचीनगर की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को किसान माध्यमिक विद्यालय अटसू में हुईं। शुभारंभ शिक्षक संघ नेता अरविंद राजपूत व बीईओ प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक वर्ग व जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बेरीधनकर की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

मंगलवार को हुईं प्रतियोगिता में जूनियर स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में बेरीधनकर विजेता और किन्नरपर उप विजेता रही। प्राथमिक स्तर कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में बेरीधनकर विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में आकाश किन्नरपुर प्रथम, इशू बेरीधनकर द्वितीय व उदित राज किन्नरपुर तृतीय रहे।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीक्षा बेरीधनकर प्रथम, रुचि बेरीधनकर द्वितीय व गंगोत्री अजुआपुर तृतीय रहीं। 50 मीटर बालक प्राथमिक स्तर में आदित्य बेरीधनकर प्रथम, पीयूष बेरीधनकर द्वितीय व ध्रुव कुमार किन्नरपुर तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वैष्णवी महाराजपुर प्रथम, शिवांगी अजुआपुर द्वितीय व महक बेरीधनकर तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में ध्रुव कुमार किन्नरपुर प्रथम, आदित्य बेरीधनकर द्वितीय व पीयूष बेरीधनकर तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में वैष्णवी महाराजपुर प्रथम, पूजा बेरीधनकर द्वितीय व रुचि अजुआपुर तृतीय रही। 600 मीटर दौड़ जूनियर स्तर बालक वर्ग में अभिषेक बेरीधनकर प्रथम, अर्पित बेरीधनकर द्वितीय व राजकुमार किन्नरपुर तृतीय रहे।
600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीक्षा बेरीधनर प्रथम, गंगोत्री अजुआपुर द्वितीय व नीशू किन्नरपुर तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश किन्नरपुर प्रथम, राजकुमार किन्नरपुर द्वितीय व अभिषेक बेरीधनकर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गंगोत्री अजुआपुर प्रथम, दीक्षा बेरीधनकर द्वितीय व रुचि बेरीधनकर तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में पीयूष बेरीधनकर प्रथम, लोकेंद्र बेरी धनकर द्वितीय व मयंक अजुआपुर तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में पूजा बेरीधनकर प्रथम, जानवी बेरीधनकर द्वितीय व शिवांगी अजुआपुर तृतीय रहीं। इसी तरह गोला फेंक जूनियर बालक स्तर में उदित राज किन्नरपुर प्रथम, अर्पित बेरीधनकर द्वितीय व इलेश अजुआपुर तृतीय रहे।जबकि बालिका स्तर में सुप्रिया बेरीधनकर प्रथम, दिव्या बेरीधनकर द्वितीय व पलक किन्नरपुर तृतीय रहीं। कुश्ती बालक स्तर में प्रांशु बेरीधनकर विजेता और नीरज अजुआपुर उप विजेता रहे ।

कार्यक्रम के समापन पर दीपक दुबे व नोडल शिक्षक मीना सेंगर की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा, अंकुल मिश्रा, शिवम चौहान, मनोज भदौरिया, मित्र प्रकाश दुबे, गजेंद्र यादव, देव परिहार, रामजीवन, रविंद्र राजपूत व संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed