{"_id":"6a8749e5729b06082b0743e7","slug":"beo-expresses-displeasure-over-filth-at-primary-school-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150132-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय में गंदगी पर बीईओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय में गंदगी पर बीईओ ने जताई नाराजगी
Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत दखनाई स्थित प्राथमिक विद्यालय का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई ठीक न मिलने व घास खड़ी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापिका वंदना को परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक अभिभावक ने उच्चाधिकारियों से विद्यालय की शैक्षिक स्थिति ठीक न होने की शिकायत की थी। जब इस शिकायत पर संपर्क किया गया तो नंबर ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र राजपूत का निकला। हालांकि प्रधान ने शिकायत करने से मना कर दिया।
स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी इसी शिकायत की जांच के लिए आए थे। जांच के दौरान विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त मिली। खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा।(संवाद)