{"_id":"5d7871f1a71345beaa00f870e2411fc0","slug":"be-prepared-to-withstand-heavy-cold-fusion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी ठंड झेलने को रहें तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी ठंड झेलने को रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को पूरे दिन धूप न निकलने से लोगों पर सर्दी आफत बनकर टूटी। पहाड़ों पर बर्फवारी के बाद सर्दी ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने सुबह-शाम कोहरे के साथ धूप निकलने से आने वाले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट के साथ और गलन में और वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
सर्दी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों निकली चटक धूप के बाद अब सर्दी ने जिलेे को एक बार फिर से जकड़ लिया है।
तेज गति से चल रही ठंडी हवाओं और कोहरे की धुंध के चलते इन दिनों में बीते दो रोज से गलन भरी सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत तथा धुंध के साथ ढलती शाम की सर्दी ने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं दोपहर के समय निकली हल्की-फुल्की धूप ने पहाड़ी की बर्फ को पिघलाते हुए मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गलन भरी सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। खास बात यह कि जिले में पड़ रही सर्दी को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पहले ही घोषित है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों की आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ गलन भरी सर्दी पड़ने के दावे ने लोगों को अभी झकझोर कर रख दिया है। जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 07 तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री पर आने जाने का अनुमान लगाया है।
फसलों के लिहाज से अच्छी नहीं है सर्दी- कोेहरे भरी सर्दी में लोग रजाई में दुबके हैं तो मौसम की इस बेरुखी से किसान त्रस्त है। वहीं इस कदर पड़ रही ठंडी से सरसाें और चने की फसल भी जकड़ने लगी है। आलू और मटर की फसलों के लिए भी सर्दी की मंशा कुछ ज्यादा अच्छी नजर नहीं आ रही है।