फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Be careful of sycophants Spai

चुनाव में चाटुकारों से सावधान रहें सपाई

Sat, 13 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 13 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Be careful of sycophants Spai
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी एवं सहयोगी संगठनों की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई। बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव में सफलता प्राप्त करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा चुनाव में तिकड़मबाजों व चाटुकारों से सावधान रहने के लिए भी कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुखी चुनाव में सपा ने प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपना बेहतर रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। इसी तरह आने वाले विधान परिषद चुनाव में भी समाजवादी पार्टी से विधान परिषद प्रत्याशी को जिता कर लखनऊ भेजने में तन मन झोंक कर कार्यकर्ताओं को जुटना है।
विज्ञापन


सपा जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के साथ-साथ आने वाले 2017 विधान सभा चुनाव में भी पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता जी जान के साथ लग जाएं। विधान परिषद चुनाव में पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा उसका बखूबी से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव ने कहा कि सपाइयों ने जनपद में हुए चुनावों में सपा को पूर्ण बहुमत से सफलता दिलाई है। आने वाले विधान परिषद चुनाव में उनकी प्राथमिकता प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित कराने की होगी। उन्होंने कहा कि जिले में सभी ब्लाक प्रमुख समाजवादी पार्टी के हैं। ब्लाक प्रमुखों का यह दायित्व है कि वो अपने-अपने ब्लाकों में प्रदेश नेतृत्व की उपलब्ध्यिों को प्रचार करें।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो.इरशाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के प्रति समान भाव से कार्य किए हैं। हाल हीं में हुए ब्लाक प्रमुख चुनावों में समाजवादी पार्टी को 100 में से 100 अंक दिलाए है। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने राजनीति में जो युवाओं का आगे लाने का फैसला किया है। बैठक के दौरान दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सदर विधायक मदन गौतम, ब्लाक प्रमुख कमलेश गौतम,  राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता गुप्ता, रचना सिंह सेंगर, राज्यमंत्री भोला सिंह, रामबाबू यादव, रेखा वर्मा, अवधेश भदौरिया, हाफिज सत्तार, देवेंद्र यादव, सोनू कुशवाहा, अनुज यादव आदि सपाई मौजूद रहे।


इनसेट
अनुशासनहीनता पर बिफरे सपा जिलाध्यक्ष
जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद सपाइयों पर जीत का जुनून इस कदर हावी हो गया कि वे वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों व महिला कार्यकत्रियों का सम्मान तक भूल गए। कैमरे की फ्लैश चलते ही सपाई फोटो खिंचाने के लिए इस कदर टूट पड़े कि बैठक में भगदड़ का माहौल बन गया। पदाधिकारियों के बार-बार मना करने पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी तब हार कर जिलाध्यक्ष को ही उन्हें मर्यादा में रहने की हिदायत देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed