फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bbs akademy beat orai in final

उरई को हराकर बीबीएस अकादमी ने जीता फाइनल मैच

Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
bbs akademy beat orai in final
औरैया। जालौन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बीबीएस अकादमी की टीम ने उरई को 9 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में बीबीएस अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवरों में एक विकेट पर 187 रन बनाए। जिसमें अभिषेक ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। उरई की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 178 रन ही बना सकी। पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम यादव ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। बीबीएस अकादमी टीम के कप्तान पुष्पेंद्र चंदेल ने बताया कि टीम के राज ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।

सलिल ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जालौन, उरई, कन्नौज, इटावा, झांसी, कानपुर नगर, ग्वालियर से क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया था। बीबीएस अकादमी टीम की जीत की जानकारी औरैया के क्रिकेट प्रेमियों को हुई तो सभी ने खुशी का इजहार किया। इधर, सदर ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा और बीबीएस स्कूल के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि सोमवार की सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed